अटल जी अपने विचारों के साथ आज भी जन-जन में जीवंत है।
अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित किया गया।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता आनन्दनगर महराजगंज।
विधानसभा क्षेत्र फरेंदा स्थित परमेश्वर सिंह मेमोरियल कॉलेज ऑफ फार्मेसी, मधुकरपुर महदेवा में पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी की पुण्य स्मृति में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित “अटल स्मृति सम्मेलन” में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद देवरिया, डॉ. रमापति राम त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद के साथ के साथ बजरंग बहादुर सिंह ने भी उपस्थित होकर सम्मेलन को संबोधित किया।
मुख्य अतथि ने आगंतुकों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम में उपस्थित जनता जनार्दन एवं कार्यकर्ताओं की जनभागीदारी यह दर्शाती है कि श्रद्धेय अटल जी के राष्ट्रवादी विचार, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों की विरासत आज भी जन-जन के हृदय में जीवंत है। अटल जी के विचारों ने जनमानस के हृदय पर गहरी छाप छोड़ी है मै सम्मानित अतिथिगणों, पार्टी पदाधिकारियों, कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की सम्मानित जनता का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल, विवेका पांडेय,जिला उपाध्यक्ष मधुर सिंह,परमात्मा अग्रहरि,ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र तिवारी, ब्लॉक प्रमुख उदयराज यादव,जिला मंत्री हरिश्चंद सोनकर,मंडल अध्यक्ष गढ़ बृजेश चौधरी दिलीप गुप्ता राहुल सिंह गुलाब चौरसिया हीरा गुप्ता,अमित उपाध्याय,जुगानी जायसवाल,प्रदीप पांडेय आदि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के तमाम गणमान्य उपस्थित रहे।



