उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज
टीन शेड में घुसी बोलेरो बाल बाल बचे लोग।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।
महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के आंबेडकर चौराहे के पास सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित बोलेरो सड़क किनारे बने टीन शेड में जा घुसी। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बोलेरो चालक आदित्य, निवासी मोहनगढ़, वाहन चला रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और बोलेरो सीधे टीन शेड में जा टकराई। दुर्घटना में टीन शेड को आंशिक क्षति पहुंची है। टीन शेड के मालिक राज पुत्र सुखरंजन विश्वास, निवासी पश्चिम बंगाल बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बृजमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



