ब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

कंबल पाकर खिले गरीबों के चेहरे, नगर पंचायत अध्यक्ष ने बांटा कंबल

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज, महराजगंज

आदर्श नगर पंचायत कार्यलय पर कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जयसवाल और समस्त ने नगर के सोलह वार्डों में कई सैकड़ा पात्रों को कंबल वितरित कर सर्दी से राहत देने का प्रयास किया। कम्बल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। सर्दी से गरीब असहाय लोगों को राहत देने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल हर वर्ष कंबल वितरित करते हैं। इस वर्ष भी बुधवार को नगर पंचायत कार्यलय पर कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष और वहां मौजूद नगर पंचायत के सभासद और गणमान्य नागरिकों ने नगर के कई सैकड़ा गरीबों को कंबल वितरित किए। इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि अध्यक्ष बनने से कई वर्ष पूर्व से वह प्रति वर्ष सर्दी के मौसम में असहाय और मजबूर लोगों के लिए यह व्यवस्था करते आ रहे हैं। जो लगातार आगे भी जारी रहेगा। कहा की नगर में जहां भी सर्दी से परेशान गरीब की जानकारी मिले उन्हें बताएं ताकि उसे भी कंबल उपलब्ध कराया जा सकें। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा सभासद जेपी गौड़, मनोज जायसवाल,झीनक विश्वकर्मा, धर्मेंद्र चौरसिया प्रद्युम्न सिंह काजू कनौजिया सनी यादव रवि यादव जितेंद्र कुमार दिलीप गुप्ता शिव प्रसाद चौरसिया, अनूप चौरसिया नगर पंचायत कर्मचारी रमेश कुमार राहुल यादव दीपक विश्वकर्मा कासिम राजकुमार सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!