श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वर्ष गांठ पर भव्य आयोजन
देवालय जैसे लगा आरोग्यालय

एन डी देहाती / स्वाभिमान जागरण
अयोध्या में श्रीरामलला के विराजमान होने की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में हुआ, जिसमें देश और प्रदेश के कई प्रमुख नेता शामिल हुए. इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे और श्रीरामलला के दर्शन किए. दोनों नेताओं ने हनुमानगढ़ी और श्रीरामलला मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की. साथ ही मां अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर धर्मध्वजा का विधिवत आरोहण भी किया गया।

उधर देवरिया जिले के लार स्थित सामुदायिक स्वशथ्य केंद्र पर भी प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह का भव्य आयोजन हुआ। भव्य मंच पर श्री राम कि प्रतिमा के समक्ष पंडित अखिलानन्द तिवारी द्वारा यजमान डॉ दिग्विजय नाथ द्विवेदी पत्नी श्रीमती मीरा द्विवेदी के साथ विधिवत पूजा अर्चना की गयी। उसके बाद अस्पताल कर्मचारियों डॉ बी वी सिंह, रामविनय राय,उत्कर्ष त्रिपाठी,डॉ विपिन, राघवेंद्र सिंह, छोटू सिंह, सुशील कुमार सिंह आदि ने सामूहिक रूप से सुन्दर काण्ड का पाठ व हवन किया।
शाम को 5100 दीप प्रज्वलित कर अस्पताल परिसर को सजाया गया साथ ही अस्पताल परिसर मे अन्य कार्यक्रम भी कराया गया साथ ही प्रसाद वितरण हुआ जिसमे अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर बी.वी. सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भाति इस वर्ष भी श्री राम स्थापना दिवस हर्षॉलस के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



