LIVE TVधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

देवरहा बाबा आश्रम पर पुलिसकर्मियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

स्वाभिमान जागरण

मईल देवरिया।एडीजी उत्तर प्रदेश पुलिस के आदेश के क्रम में रविवार को अलसुबह ही ब्रह्मर्षि योगिराज देवराहा बाबा काष्ठ मंच आश्रम पर मईल पुलिस में वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेन्द्र कुमार यादव, चौकी इंचार्ज देवरहा बाबा आश्रम अरविन्द कुमार, समाजसेवी कन्हैया तिवारी, वीरेंद्र कुमार चौधरी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कपूरी -ऐकौना राममनोहर मणि त्रिपाठी, मईल प्रधान राजेश चौधरी एवं छोटे से लड्डू त्रिपाठी , आशुतोष पाठक, स्वाति त्रिपाठी, अंकित यादव, सुनील यादव, पवन यादव, राहुल गुप्ता एवं पूरी मईल पुलिस की टीम ने प्लास्टिक एवं कचरा मुक्त सफाई अभियान में अपना योगदान देकर सफ़ाई पर संदेश दिया। ज्ञातव्य है कि नव वर्ष के प्रथम दिवस पर मनाए गए कचरे को साफ़ किया गया। आज भी जब लोग आश्रम पर पहुंचे तो पता चला कि आश्रम पीठाधीश्वर श्यामसुंदर दास महाराज वहां नव वर्ष के प्रथम दिवस की तरह नहीं थे। जब उनके बारे में पता किया गया तो आश्रम में मौजूद पुजारी ने बताया कि महाराज जी माघ मेला में प्रतिभाग करने प्रयागराज गए हैं।

विज्ञापन 👇🏿

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!