फतेहपुर

कपकपाती ठंड में डॉ: हस्सान खान ने गरीब व असहाय लोगों को बांटे कंबल

शिविर लगाकर समाजसेवक द्वारा 600 कंबल किए गए वितरित

खखरेरु। फतेहपुर:- क्षेत्र के हकीमपुर खंतवां गांव में समाज सेवक डाक्टर हस्सान खान द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी शिविर लगाकर निशुल्क कम्बल वितरण किया गया। जिसमे गांव क्षेत्र के असहाय, गरीब, निराश्रित, वृद्ध महिलाओं को कम्बल वितरित किए गए।

रविवार को क्षेत्र के हकीमपुर खंतवां गांव निवासी समाज सेवक डॉक्टर हस्सान खान ने ठंड से बचने के लिए गरीब असहाय को कम्बल देकर राहत प्रदान की। इस मौके पर धाता ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राज नारायण सिंह उर्फ़ राजू, व ओम प्रकाश गिहार,ने शिविर में आए गरीब लोगों को अपने हांथो से कम्बल वितरित किए। कम्बल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे इस उपरांत समाज सेवक हस्सान खान ने क्षेत्रीय पत्रकारों में खखरेरु से जमाल अय्यूब कोटी, व धाता क्षेत्र के मो: कलीम को मलायार्पण करते हुए उन्हें पेन,डायरी, व अंगवस्त्र पहना कर सम्मानित किया। इस दौरान डॉक्टर हस्सान खान ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया की इस कपकपाती ठंड में किसी गरीब असहाय की मदद करना यह एक पुन्य का कार्य हैं। जो हर वर्ष ग्राम निवास स्थान हकीमपुर खंतवां में कम्बल वितरण किया जाता हैं। इन्होने बताया की इस वर्ष 600 लोगों को शिविर में बुलाकर कम्बल दिए गए हैं। जिसमे ऐमापुर, रजा नगर, डेरा,हकीमपुर खंतवां शामिल रहे।

इस मौके पर मुख्य अथिति धाता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राज नारायण सिंह, उर्फ़ राजू, ओम प्रकाश गिहार, एमएलसी प्रतिनिधि महफूज खान, सपा विधानसभा अध्यक्ष अफसर अली, शकील अंसारी, छोटू सिंह,अकबर अली, अंसार अहमद विद्यानसभा उपाध्यक्ष, व कार्यक्रम के संचालक बलाराम सिंह, समेत सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहें।

विज्ञापन 👇🏿

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!