कार्यकर्ताओं के प्रेम और बल ने बनाया प्रदेश अध्यक्ष-पंकज चौधरी
फरेंदा में प्रथम आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता आनन्दनगर महराजगंज।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के फरेंदा में प्रथम आगमन पर जगह जगह भव्य स्वागत हुआ। कस्बे के आंबेडकर तिराहे पर सभा का आयोजन किया गया था। जहां मंच पर पहुंच पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। मंच से उन्होंने जैसे ही हाथ उठाया पंकज चौधरी और योगी आदित्यनाथ के जयकारे से आसमान गूंज उठा। उन्होंने कहा कि पार्टी की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं के बल व समर्पण पर ही संगठन मजबूत है। आज जिस मुकाम पर भाजपा है, वह पूरी तरह कार्यकर्ताओं के बल और समर्पण का परिणाम है। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने फरेंदा में स्वागत समारोह की अगुवाई की। इसी बीच प्रदेश अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं ने चांदी का मुकुट भी पहनाया। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, चौधरी शिवेंद्र सिंह, नगर पंचायत प्रतिनिधि राजेश जायसवाल, अरुण शुक्ला, नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल, अरविंद मिश्रा, विवेका पांडेय,अशोक जायसवाल, परमात्मा अग्रहरि, मुकेश मिश्रा, विनोद चौधरी, दूधनाथ जायसवाल, प्रमोद तिवारी, मनोज जायसवाल, डब्बू सिंह, नंदू पासवान, मनोज जायसवाल, राघवेंद्र तिवारी, आशीष जायसवाल मौजूद रहे।



