उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

रिजर्व पुलिस लाइन में ए एस पी ने ली परेड की सलामी।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज ।

 

महाराजगंज रिजर्व पुलिस लाइन महाराजगंज में मंगलवार को सुबह अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड की सलामी ली गई तथा पुलिस लाइन का व्यापक निरीक्षण किया गया ।आयोजित इस निरीक्षण के दौरान पुलिस बल के अनुशासन, एकरूपता एवं चुस्ती दुरुस्ती को परखने के लिए ड्रिल का आयोजन कराया गया ।अपर पुलिस अधीक्षक ने स्वयं ड्रिल का अवलोकन करते हुए जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुरुष कर्मियों की सराहना भी की इसके पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइंस के विभिन्न अनुभागों ,गणना कार्यालय ,पीआरबी (पेट्रोलिंग रिस्पांस व्हीकल )वाहन शाखा, शस्त्रागार ,मेंस ,सब्सिडियरी, कैंटीन ,मनोरंजन कक्ष, कार्टर गार्ड आदि शामिल है ।इस दौरान पाए गए छोटी-मोटी कमियों को तत्काल दूर करने हेतु संबंधित अधिकारियों को एवं कर्मचारियों को स्पष्ट और समय बद्ध निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बलकी तत्परता, स्वच्छता एवं अनुशासन पर विशेष बल देते हुए कहा कि रिजर्व पुलिस लाइन को हर परिस्थिति में आपात स्थितियों से निपटने के लिए पूर्णतः तैयार होना चाहिए ।उनके निरीक्षण से पुलिस लाइन में कार्यरत समस्त कर्मियों में अनुशासन सजग़ता और कर्तव्य निष्ठा का नया उत्साह देखने को मिला ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!