फतेहपुर

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने किया विराट हिंदू सम्मेलन

विजयीपुर खंड के खखरेरू मंडल का विराट हिंदू सम्मेलन ग्रीन गार्डेन खखरेरू में संपन्न हुआ, जिसमें सभी हिंदू धर्म के निवासियों ने सहभाग किया। मुख्य अतिथि के रूप में चित्रकूट से आए हुए गायत्री पीठ के संचालक परम पूज्य संत राम नारायण त्रिपाठी ने शिक्षा और संस्कारों के माध्यम से गांव-गांव में जागरण करने पर जोर दिया जिससे भारत पुनः विश्व गुरु के रूप में स्थापित हो सके। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आरएसएस प्रांत कानपुर के सह बौद्धिक प्रमुख डॉक्टर अखंड प्रताप जी ने भारत में जनसंख्या असंतुलन, आंतरिक व वाह्य चुनौतियों को पहचानने व उनसे निपटने के गुर बताए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया जाने वाले संघ शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन कुटुंब प्रबोधन,पर्यावरण, सामाजिक समरसता, नागरिक शिष्टाचार एवं स्वदेशी को अपनाने पर जोर दिया। खंड संघ चालक कुशल पाल जी ने आयोजन समिति एवं आए हुए सभी हिंदू धर्म अवलंबियों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन शिवेश जी जिला बौद्धिक प्रमुख ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने भारत माता की आरती की। कार्यक्रम में मात्र शक्तियों की बड़ी भागीदारी रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रचारक मोहित नारायण जी,नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद केसरवानी जी, जिला पंचायत सदस्य हिमांशु त्रिपाठी जी, शुभम जी,राहुल मौर्य जी,ऋषि अग्रहरि जी,गुड्डू केसरवानी जी, ओमप्रकाश पटेल,सूरज,सुजल राजेश विश्वकर्मा,अभिषेक, दिनेश प्रदीप,रवि तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!