उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पूर्व सैनिकों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महाराजगंज जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के तत्वाधान में आर्म्ड फोर्सेस वेटरनेंस डे का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ ।कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट का मौन रखकर देश की अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते करने के साथ हुई ।इसके उपरांत जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी ,एसएसबी कमांडेंट ,अपर जिलाधिकारी सहित उपस्थित पूर्व सैनिकों का स्वागत किया गया। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व सैनिक राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है जिन्होंने अपनी जवानी देश के सेवा के लिए समर्पित की और सेवानिवृत्ति के बाद समाज व राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं ।उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों का त्याग और बलिदान केवल इतिहास ही नहीं बल्कि भविष्य की मजबूत नींव है । जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जिला प्रशासन पूर्व सैनिकों के अनुभव का उपयोग नागरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण में करना चाहता है । अपर जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों के शौर्य और समर्पण को नमन करते हुए कहा कि यह दिवस उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता करने का अवसर है कार्यक्रम से पूर्व वीर शहीद रैंक नायक प्रेम बहादुर खत्री, रैंक नायक पुरन बहादुर थापा, रैंक हवलदार प्रदीप कुमार थापा के चित्र में पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय के उदघोष के साथ समाप्त हुआ ।इस अवसर पर एस एस बी 22 वीं बाहिनी के कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर, कर्नल धीरेंद्र राय सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!