ब्रेकिंग न्यूज़

पत्रकार के निधन पर शोक

 

मईल। स्थानीय विकास खण्ड भागलपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत धर्मेर निवासी एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार अवध नारायण मिश्र का शुक्रवार को असामयिक निधन हो गया। जिससे पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई। सहसा लोगों को विश्वास नहीं हुआ। लोग उनके हसमुख एवं मजाकिया व्यवहार को याद कर शोक व्यक्त कर रहे थे। ज्ञातव्य है कि स्व मिश्र का दाह संस्कार कार्य भागलपुर के काली चरण घाट पर हुआ। उनकी आत्मा के शांति के लिए घाट पर प्रमुख रूप से उनके गांव एवं घर के सदस्य एवं पूर्व विधायक सलेमपुर काली प्रसाद , समाजसेवी वीरेंद्र कुमार चौधरी,थानाध्यक्ष मईल राकेश सिंह, एस एस आई महेन्द्र यादव,उदय प्रताप सिंह, दिलीप मल्ल, संतोष सिंह, रविशंकर तिवारी, सुजीत जायसवाल, रामकरण , रामू यादव, राकेश सिंह, चंद्रशेखर मिश्र, अश्वनी मिश्र, जगत जायसवाल,अजय पाण्डे, गोविन्द मिश्रा, कमन नयन पांडे,नीरज, बालमुकुंद, हेमन्त, लल्लू बाबा, देवेन्द्र सहित सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!