उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

महाप्रबंधक ने गोरखपुर -गोण्डा रेल खण्ड की जांची जमीनी हकीकत।

तमाम वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी रहे मौजूद।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता आनन्दनगर महराजगंज।

रेल परिवहन को सुरक्षित बनाने, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संरक्षा प्रबंधन को और मजबूत करने के उद्देश्य हेतु पूर्वाेत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक  उदय बोरवणकर ने आज मुख्यालय से आये मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण अभय कुमार गुप्ता, प्रमुख मुख्य इंजीनियर नीलमणि, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक प्रकाश चन्द्र जायसवाल, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबन्धक राजेश कुमार, मुख्य सिगनल इंजीनियर आर.एल.यादव, मुख्य विद्युत वितरण इंजीनियर सुरेश कुमार, मुख्य इंजीनियर/आरएसपी राजीव कुमार एवं मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह तथा लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल तथा मण्डल के शाखाधिकारियों के साथ गोरखपुर-आनन्दनगर-बढ़नी-गोण्डा रेलखण्ड के मध्य विंडो ट्रेलिंग तथा उक्त खण्ड पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत चल रही विकासपरक परियोजनाओं एवं यात्री सुविधाओं से संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के आरम्भ में महाप्रबन्धक उदय बोरवणकर ने नकहा जंगल स्टेशन पहुॅचने पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, पैनल रूम, रिले रूम, सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया। उन्होनें स्टेशन मास्टर से परिचालनिक कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। इसके पश्चात समपार संख्या-05 स्पेशल पर निर्माणाधीन सड़क उपरिगामी पुल की कार्य प्रगति व समपार सं0 27 सी/2 ई का संरक्षा निरीक्षण किया तथा वहॉ डयूटी पर तैनात गेटमैन व इंजीनियरिंग गैंग के ट्रैक मेन्टेनरों का रेल संबंधी संरक्षा ज्ञान परखा।

इसके उपरांत आनंदनगर रेलवे स्टेशन पहुॅचनें पर अमृत भारत योजना के अन्तर्गत होने वाले विकास कार्याे के साथ रेलवे स्टेशन एरिया के सौंदर्यीकरण, यात्री सुविधाओं के आधुनिकीकरण व अपग्रेडेशन कार्यों की अधिकारियों से चर्चा की तथा स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य को तीव्रगति से किये जाने हेतु निर्देश दिया। उन्होंने स्टेशन पर गुड्स शेड का अवलोकन किया तथा पार्सल एवं माल परिवहन को सुगम बनाने हेतु निर्देश दिया।

इसके पश्चात उन्होंने सिद्धार्थ नगर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन भवन के सौंदर्यीकरण, यात्री सुविधाओं के आधुनिकीकरण व विस्तारीकरण कार्यों का निरीक्षण किया तथा कार्य की प्रगति की अद्यतन प्रगति पर अधिकारियों से चर्चा की।

निरीक्षण के अगले चरण में बढ़नी रेलवे स्टेशन पहुॅचने पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत स्टेशन भवन के सौंदर्यीकरण, सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री सुविधाओं के आधुनिकीकरण व विस्तारीकरण कार्यों के साथ कार्य की प्रगति का अवलोकन किया। उन्होनें संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य मंे तेजी लाने के आवश्यक दिशा निर्देश दिये तथा बढ़नी स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं और मालभाड़ा परिवहन की प्रगति जानकारी प्राप्त की।

इसके पश्चात महाप्रबन्धक  बोरवणकर ने तुलसीपुर स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, पैनल रुम, स्टेशन वर्किंग रूल, रिले रूम, पॉइन्ट एवं क्रासिंग तथा अमृत भारत योजना के अन्तर्गत हो रहे विकास कार्यो का एवं यात्री सुविधाओं का जायज़ा लिया तथा तुलसीपुर-बलरामपुर के मध्य मेजर ब्रिज सं0 151 का संरक्षा निरीक्षण किया।

इसके पश्चात महाप्रबन्धक बोरवणकर ने कर्मचारी कल्याण की दिशा में गोण्डा स्थित मनोरंजन केंद्र पर हुए व्यापक पुनरुद्धार एवं सुन्दरीकरण कार्यो का निरीक्षण किया तथा उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कर्मचारी कल्याण की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया तथा मण्डल प्रशासन का उत्साहवर्धन भी किया।

अपने निरीक्षण के दौरान महाप्रबन्धक महोदय ने उक्त रेल खण्ड के मध्य ट्रैक बैलास्ट, ओवरहेड ट्रैक्शन, एलाइनमेंट, कॉशन आर्डर एवं ट्रैक फिटिंग, स्टेशन भवन, पॉइंट एवं क्रॉसिंग, सिग्नल, कर्व तथा पुलों का संरक्षा निरीक्षण किया तथा रेलवे की कार्यक्षमता में और अधिक बढ़ोत्तरी के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने उक्त खण्ड पर ट्रेनों के समय पालन, यात्री सुविधाओं, संरक्षा और सुरक्षा के स्तर पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) गौरव गुप्ता, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/प्रथम दीपक कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आशुतोष गुप्ता, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक प्रसन्न कात्यायन, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर वैभव श्रीवास्तव, वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी डा0 शिल्पी कन्नौजिया, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) मनीष गंगवार, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (टीआरडी) धंनजय मिश्रा, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/मुख्यालय विजय आनन्द वर्मा, उप मुख्य इंजीनियर (गतिशक्ति) आइ.सी सुभाष व मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक अजय कुमार सुमन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!