उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों पर दिखाई शक्ति।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज ।

 

महाराजगंज जिला अधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग व्यापार बंधु की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई ।

बैठक में मुख्यमंत्री युवा युदमी में विकास अभियान ,प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना तथा ओडीओपी जैसी रोजगार पर एक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई ।जिला अधिकारी ने विभिन्न बैंक शाखाओं में तीन माह से अधिक समय से लंबित सीएम युवा के आवेदनों पर कड़ा रुख अपनाते हुए उनके शीघ्र ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए ,उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना ठोस कारण आवेदन निरस्त न किए जाएं साथ ही बैंकों से निरस्त आवेदनों की कारण सहित सूची प्रस्तुत करने को कहा। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि कम युवा योजना में वित्तीय वर्ष में 2025 ,26 के लिए 1700 का लक्ष्य निर्धारित है जिसके सापेक्ष में 1339 मामलों में ऋण वितरण किया जा चुका है वही 657 आवेदन स्वीकृत और 155 वितरण के लिए लंबित हैं ।जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना और ओडीओपी योजना की भी समीक्षा की गई ।डीएम नेओडीओपी को जनपद की पहचान बताते हुए बैंकों से कास्ट उत्पाद जैसे स्थानीय व्यवस्थाओं को सहयोग देने का आह्वान किया ।बैठक में जीएसटी पंजीयन बढ़ाने पर जोर देते हुए व्यापारियों से अधिक से अधिक पंजीयन करने की अपील की गई ।इस दौरान मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के तहत एक लाभार्थी को 10 लाख रुपए का चेक भी प्रदान किया गया। डीएम ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, आंतरिक परिवाद समिति के गठन तथा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान में सक्रिय सहयोग का भी आहवान किया। बैठक में अधिकारी ,व्यापारी एवं कर्मचारी सभी उपस्थित रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!