उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

सीएम डैशबोर्ड पर विकास योजनाओं के प्रगति की समीक्षा

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महाराजगंज जिला अधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की ।बैठक में पंचायती राज, कृषि, स्वास्थ्य महिला एवं बाल कल्याण ,सहकारिता, पर्यटन ,पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक और उद्योग विभाग सहित अन्य विभागों की योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बी, सी एवं डी ग्रेट प्राप्त योजनाओं पर कड़ी नाराजगी जताते हुए स्पष्ट किया कि ऐसी प्रगति को स्वीकार नहीं की जाएगी। इसमें पर्यटन योजनाओं के संबंध में कार्यदाई संस्थाओं से समन्वय कर परियोजनाओं की पूर्णता तिथि सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार के विलंब को अस्वीकार्य बताया। साथ ही ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को भवन निर्माण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। छात्रवृत्ति योजनाओं में अपेक्षित प्रगति न होने पर असंतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने अपेक्षित कार्रवाई कर स्थिति को सुधारने का निर्देश दिया उन्होंने सभी अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग कर खराब प्रगति पर जवाब देही तय करने का निर्देश दिया ।इस अवसर पर सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!