फतेहपुर

भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी उमेश सिंह पटेल को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित

फतेहपुर जिले के धाता ब्लॉक परिसर में भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी उमेश सिंह पटेल को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। उमेश सिंह पटेल अजरौली पल्लावा गांव के निवासी हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान किसी अन्य प्रत्याशी के मैदान में न उतरने से उनका निर्विरोध चुना जाना तय हुआ।

चुनाव प्रक्रिया धाता थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे और पूरे परिसर में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रित रही। चुनाव परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!