फतेहपुर

संपत्ति बंटवारे को लेकर बेटे-बहू ने मां-बाप को पीटा, पिता गंभीर रूप से घायल

खखरेरू / फतेहपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में संपत्ति के बंटवारे को लेकर पारिवारिक विवाद इस कदर बढ़ गया कि बेटे और बहू ने अपने ही मां-बाप के साथ जमकर मारपीट कर दी। घटना में वृद्ध पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

गांव निवासी ज्ञानमती देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके तीन पुत्र हैं। संपत्ति के बंटवारे में बड़े बेटे सुभाष को एक-तिहाई हिस्सा दिया गया था, लेकिन वह पूरी संपत्ति पर अकेले कब्जा करना चाहता था।

इसी बात को लेकर 21 जनवरी की सुबह करीब 8 बजे सुभाष और उसके भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

ज्ञानमती देवी द्वारा विवाद शांत कराने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोप है कि सुभाष और उसकी पत्नी फूलमती देवी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव के लिए पहुंचे ज्ञानमती देवी के पति संतोष कुमार पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। मारपीट के दौरान ज्ञानमती देवी के कान में तथा संतोष कुमार के नाक में गंभीर चोटें आईं।

घटना की सूचना पर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा।

थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी सुभाष और उसकी पत्नी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!