उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर लग रहा है जाम।

बेतरतीब ढंग से खड़े ई-रिक्शा यातायात व्यवस्था के लिए बने मुसीबत, राहगीर परेशान।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज।

महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर अनियंत्रित ई-रिक्शा यातायात व्यवस्था के लिए बड़ी मुशीबत बन गये हैं। क्षेत्र के मुख्य मार्गों से लेकर ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाले चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों की मनमानी के कारण प्रतिदिन भीषण जाम की स्थिति पैदा हो रही है। प्रमुख चौराहों पर बुरा हाल विशेष रूप से रानीपुर मेन चौराहा, समरधीरा,मोहनापुर,ललाइनपैसिया , पुरन्दरपुर जैसे व्यस्त चौराहों पर स्थित बदसे बदतर हो चुकी है। ई-रिक्शा चालक सवारी के लालच में बीच सड़क पर ही अपना वाहन खड़ा कर देते हैं जिससे पीछे आने वाले वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।जाम की इस समस्या से सबसे ज्यादा स्कूली बच्चों, एंबुलेंस, राहगीरों जैसी आपातकालीन सेवाओं को हो रही हैं। स्थानीय निवासियों और व्यापारियों राम वृक्ष,राममूरत, नसीरुद्दीन, जीलानी, अब्दुल कादिर, कन्हैयालाल, संतराम, गणेश ने शासन प्रशासन से मांग किया है कि ई-रिक्शा के लिए रूट और स्टैंड निर्धारित किए जाएं ताकि आमजन को इस दैनिक जाम से निजात मिल सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!