उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

आधार कार्ड रोस्टर के अनुसार बनाने के लिए, जिलाधिकारी ने दिया आदेश।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महाराजगंज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सभी उप डाकघर निरीक्षकों को पत्र भेज कर पूर्व निर्धारित रोस्टर के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत जीरो से 5 वर्ष के बच्चों का प्राथमिकता के आधार पर कार्ड आधार कार्ड बनाने को कहा है ।उन्होंने भेजे गए पत्र में कहा है कि आज जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराए गए सूची के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित बच्चों के बाद आधार के लिए रोस्टर तैयार कर प्रबंधक इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक महाराजगंज से समन्वय स्थापित किया था ।किंतु अभी तक अपेक्षित प्रगति नहीं हुई। ऐसे में आपको निर्देशित किया जाता है कि पूर्व निर्धारित रोस्टर के अनुसार ही बच्चों का आधार कार्ड प्राथमिकता के आधार पर प्रत्येक दशा में बनाया जाना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!