अपर पुलिस अधीक्षक ने किया महिला थाना का निरीक्षण।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज ।
महाराजगंज महिला सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने एवं प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ द्वारा महिला थाना महाराजगंज का वार्षिक निरीक्षण किया गया ।निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, परामर्श कक्ष, मालखाना, प्रकरण रजिस्टर, सीसीटीवी व्यवस्था ,साइबर, हेल्पलाइन सूचना , थाना परिसर की स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निस्तारण एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। महिला सशक्तिकरण ,मिशन शक्ति एवं साइबर जागरूकता से संबंधित सूचना बोर्ड के प्रभावी प्रदर्शन के निर्देश भी दिए। उन्होंने महिला पीड़िताओं के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार, शिकायतों का त्वरित पंजीकरण, निष्पक्ष विवेचना एवं गोपनीयता बनाए रखने का जोर दिया , इस अवसर पर महिला थाना अध्यक्ष सरोजिनी वर्मा सहित समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा ।अपर पुलिस अधीक्षक ने महिला थाना टीम के कार्यों की सराहना करते हुए सेवा भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।



