मस्जिदों व धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकरों की जांच।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महराजगंज जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन के क्रम में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मस्जिदों का भ्रमण कर लाउडस्पीकरों की जांच की गई। इस दौरान ध्वनि स्तर एवं अनुमति संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं जनपद के – सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित मंदिरों, मस्जिदों एवं अन्य धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों का सत्यापन किया गया। जांच के दौरान निर्धारित साउंड लिमिट, वैध अनुमति पत्र तथा अन्य मानकों की – बारीकी से पड़ताल की गई। जहां अनुमति पत्र उपलब्ध नहीं पाए गए अथवा ध्वनि स्तर निर्धारित सीमा से अधिक पाया गया, वहां संबंधित प्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और नियमानुसार कार्रवाई कीचेतावनी दी गई। साथ ही धर्मगुरुओं एवं नागरिकों से अपील की गई कि वे आगे भी इस प्रकार के अभियान समय-समय पर चर्चा करेंगे और शासन के निर्देशों का पालन करते हुए लाउडस्पीकरों का उपयोग तय मानकों के अनुरूप ही करें। जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।



