महाराजगंज

बिजली के जर्जर तार और पोल से निजात दिलाने के लिए सरकार गंभीर

स्वाभिमान जागरण, संवाददाता महराजगंज

विद्युत निगम ने प्रदेश में बिजली चोरी रोकने, छीजत को कम करने और दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में काम शुरू किया है। पुर्नोत्थान वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत कार्य किया जा रहा है। इसके प्रथम चरण में बिजली लाइनों में सुधार होगा। परतावल विधुत उपकेंद्र के अवर अभियंता सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि 33 केवी से मिलने वाली सप्लाई सुबह 05: 30 से 08:30 तक एवं 11:00 बजे से 02 बजे तक रोस्टिंग रहता था। लेकिन छतिग्रस्त लाइनों एवं नंगे तार को केविल में बदलने एवं सुधारने के वजह से 03 बजे तक सप्लाई मिलेगी। उपखंड अधिकारी संतोष कुमार सिंह कहा कि क्षेत्र में जर्जर पड़े बिजली के तार और पोल को बदलने के लिए सरकार गंभीर है। सरकार का लक्ष्य जनसरोकार से जुड़े समस्याओं का स्थाई समाधान करना है। इस दिशा में कई सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं। आरडीएसएस योजना के तहत क्षेत्र के सभी जर्जर बिजली के तार और पोल को बदला जाएगा। इसकी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Dainik Swabhiman Jagran

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!