LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़

फरियादियों को मिले त्वरित न्याय : डी एम

जिलाधिकारी को मईल थानाध्यक्ष ने देवरहा बाबा का चित्र किया भेंट

 

*लेखपाल/पटवारी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण: सजगता पूर्वक एवं निष्ठा से करें काम*

रविशंकर तिवारी/ स्वाभिमान जागरण मईल देवरिया

मईल। स्थानीय मईल थाने पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें लोग अपने फरियाद लेकर पहुंचे। इसी दरम्यान स्थानीय थानांतर्गत कपूरी गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही देवरिया जिले की डीएम दिव्या मित्तल भी समाधान दिवस में पहुंचीं। उक्त अवसर पर उन्होंने फरियादियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि फरियादियों को उनकी समस्याओं का त्वरित न्याय मिलना चाहिए ।इसीलिए शासन स्तर पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया है और इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में लेखपाल की भूमिका अत्यंत ही महत्वपूर्ण है और उनके द्वारा कार्य को अगर सही तरीके से किया जाए तो बहुत सारे मामले में आसानी से लोगों को त्वरित न्याय दिया जा सकता है। सर्वप्रथम थाना निरीक्षक राकेश सिंह ने डीएम मैडम को बाबा देवरहा की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर दिवस अधिकारी के रूप में तहसीलदार बरहज एस एस आई महेंद्र यादव , एस आई महेन्द्र मोहन मिश्रा, अरविन्द कुमार,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कपूरी डॉक्टर राम मनोहर मणि त्रिपाठी, भागलपुर प्रधान प्रतिनिधि बृजभूषण यादव, समाजसेवी कन्हैया तिवारी एवं क्षेत्र के लेखपाल एवं ग्राम सचिव तथा थाना क्षेत्र के गांव के फरियादी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!