उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय व पुलिस लाइन का किया निरीक्षण।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महाराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा पुलिस कार्यालय एवं पुलिस लाइन परिसर का व्यापक निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं के कार्यों की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान आंकिक शाखा, कैरेक्टर सर्टिफिकेट शाखा, प्रधान लिपिक कार्यालय, रिट सेल एवं डीसीआरबी अधिसूचना विभाग सहित अन्य शाखाओं के अभिलेखों का परीक्षण किया गया। लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, पत्रावलियों के अद्यतन संधारण तथा कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में जीडी कार्यालय, डायल 112, शस्त्रागार, जिम, मनोरंजन हाल, कैंटीन, फिजियोथेरेपी कक्ष, वामा सारथी केंद्र, वेलफेयर, परिवहन एवं रेडियो शाखा का निरीक्षण किया। शस्त्रों के रख-रखाव, संचार उपकरणों की कार्यशीलता तथा वाहनों के लॉगबुक की जांच की गई। कैंटीन में खाद्य गुणवत्ता और स्वच्छता, जबकि जिम व फिजियोथेरेपी कक्ष में पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक व प्रतिसार निरीक्षक उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण पर बल दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!