उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

खराब प्रगति वाली योजनाओं पर जवाबदेही तय की, जिलाधिकारी

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने देर शाम कैंप कार्यालय में सीएम डैशबोर्ड पर दर्ज विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में पंचायतीराज, कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, सहकारिता, पर्यटन, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और उद्योग विभाग सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बी, सी और डी ग्रेड प्राप्त योजनाओं पर कड़ी नाराजगी जताते हुए स्पष्ट कहा कि इस प्रकार की प्रगति कदापि स्वीकार्य नहीं है। पर्यटन परियोजनाओं में विलंब पर कार्यदायी संस्था से समन्वय कर पूर्णता तिथि में आवश्यक संशोधन कराने और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

महाराजगंज ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को भवन निर्माण कार्यों की गति बढ़ाने को कहा गया । छात्रवृत्ति योजनाओं

में अपेक्षित प्रगति न होने पर असंतोष व्यक्त करते हुए प्रभावी कार्रवाई कर सुधार लाने के निर्देश दिएतय करने की चेतावनी दिए गए। पंचायत सहायकों के माध्यम से फैमिली आईडी बनवाने पर जोर दिया गया। पीएम सूर्यघर योजना का लक्ष्य इसी माह पूरा करने तथा पीएम कुसुम योजना की खराब प्रगति पर उपनिदेशक कृषि को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए गए। दुग्ध व मत्स्य विभाग को सहकारी समितियों में सदस्य संख्या बढ़ाने, जबकि सीएमओ को 102 व 108 एंबुलेंस सेवा का रिस्पांस टाइम बेहतर करने के निर्देश दिए गए। कन्या सुमंगला योजना के लंबित आवेदनों का निस्तारण इसी माह करने को कहा गया। डीएम ने चेतावनी दी कि योजनाओं में लापरवाही पर जवाबदेही तय की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!