ब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

निचलौल थाने का पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण

अड्डा बाजार स्वाभिमान जागरण संवाददाता, महराजगंज

पुलिसअधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने शनिवार को निचलौल थाने का निरीक्षण किया, इस दौरान सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौजूद जनता की समस्या भी सुनी,सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल पांच मामले आये थे,जिसमे एक मामले को तत्काल निस्तारित कर दिया गया ।

ग्राम बहरौली निवासी भगवानी देवी पारिवारिक समस्या लेकर थाने आयी थी,पुलिसअधीक्षक ने उनसे से बात कर उनकी समस्या का निराकरण किया।

थाने के निरीक्षण के दौरानअभिलेख,बैरक,सीसीटीएनएस कक्ष,हवालात कक्ष आदि का निरीक्षण किया, थाने के पीछे निर्माणाधीन बैरक के निर्माण कार्य देखने पहुंचे एसपी ने निर्माण के गुणवत्ता की जांच किया। ठेकेदार को मानक के अनुरूप एव समय से कार्य पूरा करने के लिए फोन पर बात की।

अपने मातहतों से लंबित मामले की विवेचना जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया,इस समय निचलौल थाने में 65 ऐसे मामले हैं जो लंबित चल रहे है।सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान एसडीएम सत्य प्रकाश मिश्र, थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, पुलिसकर्मी एवं हल्का लेखपाल मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!