महाराजगंज

श्यामदेउरवा पुलिस ने पोक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

अड्डा बाजार स्वाभिमान जागरण संवाददाता, महराजगंज। नवागत पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देशन मे अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के नेतृत्व में श्यामदेउरवा पुलिस ने पोक्सो एक्ट से सम्बन्धित आरोपित उस्मान अली पुत्र साकिर अली निवासी धरमौली थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज उम्र करीब 19 वर्ष को धरमौली बाजार से गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के धरमौली में तीन माह पूर्व उस्मान अली पुत्र साकिर अली वादिनी मुकदमा के घर में घुस कर वादिनी मुकदमा की लड़की के साथ जबरजस्ती बलात्कार करने व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में वादिनी मुकदमा द्वारा दिनांक 08.12.2023 को लिखित तहरीर प्रस्तुत की गयी थी। जिसके तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु०अ०सं० 433/23 धारा 376/452/506 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट बनाम उस्मान अली पुत्र साकिर अली निवासी धरमौली थाना श्यामदेउरवा के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार करने वाले टीम में उपनिरीक्षक राजीव कुमार तिवारी, हेड कॉन्स्टेबल हीरालाला गुप्ता, कॉन्स्टेबल सोनू सिंह यादव मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!