उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

जिला स्तरीय साख समिति कीबैठक संपन्न।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज आज जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय साख समिति (DCC) की विशेषअग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) भूपेन्द्र मिश्रा ने किया। बैठक में 30 जनवरी 2026 को आयोजित बैठक मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गई। विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत लंबित ऋण प्रकरणों, स्वीकृति एवं वितरण की प्रगति पर विस्तृत चर्चा करते हुए अध्यक्ष ने संबंधित बैंकों को लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, पीएम सूर्य घर योजना तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध ऋटा स्वीकृति व वितरण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में बताया गया कि दिसंबर 2025 तक जनपद का कुल जमा 8739.68 करोड़ तथा कुल ऋा 6344.49 करोड़ है। जनपद का सीडी रेशियो 72.60 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो निर्धारित मानक से अधिक है। सीडी रेशियो में और सुधार हेतु प्रयास तेज करने के निर्देश दिए गए। वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक ऋण योजना एवं ब्लॉक क्रेडिट प्लान पर चर्चा करते हुए प्रस्तावित लक्ष्य अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया गया। 20 फरवरी को प्रस्तावित मेगा क्रेडिट कैम्प की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!