उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

2047 के विकसित भारतका रोड मैप दिखता है, पंकज चौधरी।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महराजगंज शहर के एक होटल में आयोजित निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में पंकज चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी जाति, क्षेत्र या भाषा तक सीमित नहीं, बल्कि सर्व समाज की पार्टी है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं का अपार समर्थन मिल रहा है और संगठन को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विपक्ष के पीडीए गठबंधन को परिवारिक दल एलायंस बताते हुए कहा कि भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना से काम कर रही है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश से गुंडाराज समाप्त हुआ और निवेश का माहौल बना है। उन्होंने कहा कि 2024 में संविधान बदलने का भ्रम फैलाया गया, लेकिन जनता ने सच्चाई समझ ली। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि पिछले 11 वर्षों के बजट में अंतिम व्यक्ति से लेकर इंफास्ट्रक्चर तक निरंतर फोकस रहा है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में केंद्रित है और 2047 के विकसित भारत का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है। उत्तर प्रदेश को हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का लाभ मिलेगा, जबकि राज्य बजट का बड़ा हिस्सा गांवों के विकास पर खर्च हो रहा है। उन्होंने कहा कि एनडीए मिलकर चुनाव लड़ेगा और महराजगंज के विकास के लिए सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा व स्वच्छ जल पर विशेष कार्य जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!