फतेहपुर

नाबालिग से दुष्कर्म और धर्मांतरण के दबाव का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय

खखरेरू /फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म और कथित तौर पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पीड़ित परिवार द्वारा 13 फरवरी को थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, आरोपी महताब आलम उर्फ चांद (24 वर्ष), पुत्र मसरूर अहमद, उनकी नाबालिग बेटी के संपर्क में पिछले छह महीनों से था। बताया गया है कि आरोपी के पिता की किराने की दुकान पीड़ित के घर के ठीक सामने स्थित है, जहां किशोरी अक्सर सामान लेने जाया करती थी।

परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने किशोरी को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को कई बार अंजाम दिया। साथ ही, आरोपी उस पर धर्मांतरण करने के लिए भी लगातार दबाव बना रहा था।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने पनिहा बाबा चौराहे के पास से महताब आलम को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!