यातायात पुलिस ने रविवार को लगाया जागरूकता स्टाल।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महराजगंज उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सूचना प्रद प्रदर्शनी स्टाल लगाकर आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। स्टाल पर आधुनिक यातायात उपकरणों का प्रदर्शन किया गया, जिनमें स्पीड राडार, ब्रिथ एनालाइजर, डेसीबल मीटर, बॉडी वार्न कैमरा, रेड-ग्रीन टॉर्च और रिफ्लेक्टर सहित अन्य सुरक्षा उपकरण शामिल रहे। यातायात पुलिस अधिकारियों ने इन उपकरणों की कार्यप्रणाली समझाते हुए बताया कि इनके उपयोग से सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सकती है। विशेष रूप से नशे में वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग, तेज ध्वनि वाले हॉर्न के प्रयोग तथा रात्रि में सुरक्षित ड्राइविंग को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। पुलिसकर्मियों ने उपस्थित नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनके प्रश्नों का समाधान भी किया और यातायात नियमों के पालन की अपील की। शिविर में आए लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में अत्यंत उपयोगी बताया।



