उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

फार्मर रजिस्ट्री अभियान का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज

 

महराजगंज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने भिटौली, बड़हरा ग्राम पंचायत भिटौली में कार्य की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी पाए जाने पर कि एक सप्ताह के भीतर प्रगति में सुधार सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। यहां लगभग चार हजार किसानों के सापेक्ष अब तक मात्र 1100 किसानों की ही रजिस्ट्री हो सकी है।

बड़हरा बरईपार में अधिकांश किसानों की रजिस्ट्री पूर्ण पाई गई। इस दौरान जमुना पुत्र रामसुधारे व लालजी पुत्र रामप्रकाश को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री भविष्य में कृषि योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु अनिवार्य दस्तावेज होगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि खतौनी में दर्ज सभी किसान शीघ्र रजिस्ट्री कराएं। निरीक्षण में तहसीलदार पंकज शाही सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बरईपार एवं धरमौली ग्राम पंचायत भवनों में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान का स्थलीय निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपाल व ग्राम पंचायत अधिकारी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने आवश्यक निर्देश दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!