उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पर्वों को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीस कमेटी की बैठक आयोजित।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज ।

 

महराजगंज आगामी होली व ईद पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने संयुक्त रूप से की। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी आयोजक शासन की गाइडलाइंस, निर्धारित रूट चार्ट व समय-सारिणी का अनिवार्य रूप से पालन करें तथा कोई गैर-पारंपरिक जुलूस या आयोजन न करें। उन्होंने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से बचने की चेतावनी देते हुए कहा कि उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई होगी। होलिका दहन सुरक्षित स्थलों पर करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों का

भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए गए।विद्युत विभाग को जुलूस मार्गों पर खंभों व तारों की मरम्मत, सीएमओ को प्रमुख स्थलों पर

मेडिकल टीम तैनात करने तथा नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने भाईचारे के साथ पर्व मनाने, नई परंपरा शुरू न करने और किसी भी आशंका पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। बैठक में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी तथा दोनों समुदायों के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!