उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

चकबंदी अधिकारी ने ग्राम पंचायत में चौपाल लगा कर चकबंदी सम्बन्धी समस्या का किया निस्तारण।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता आनन्दनगर महराजगंज।

नौतनवा तहसील क्षेत्र के गांव फुलवरिया में चकबंदी आयुक्त के निर्देश पर बुधवार को बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी अशोक कुमार की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में किसान मौजूद रहे। किसानों से चकबंदी से संबंधित समस्याओं की सुनवाई की गई , ग्राम वासियों को बताया गया कि सहायक चकबंदी अधिकारी द्वारा चक निर्माण का कार्य किया जा रहा जिसका भू चित्र प्रदर्शित कर दिखाया गया जिसपर सभी कृषकों ने सहमति जताई।

फुलवरिया गांव में आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए नाली की मांग की जिसकी सुनवाई करते हुए बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी ने नाली निकासी के लिए भूमि चिन्हित कर सहायक चकबंदी अधिकारी को कार्यवाई का निर्देश दिया। इस मौके पर चकबंदी अधिकारी लालमणि मिश्रा, सहायक चकबंदी अधिकारी अनिल कुमार यादव ग्राम प्रधान तथा कृषक गण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!