उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

हत्या का प्रयास करने वाला शातिर पति गिरफ्तार भेजा गया जेल।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बग्ला महाराजगंज

विगत दिनों बृजमनगंज थाना क्षेत्र के लेहड़ा मंदिर पर पत्नी की हत्या की नीयत से लाकर उसे जान से मारने का प्रयास करने वाले शातिर पति की गिरफ्तारी कर न्यायलय भेज दिया है।

बीते 10 फरवरी को दर्शन करने का बहाना बनाकर लेहड़ा माता मंदिर में अपनी पत्नी अनीता को उसका पति अभियुक्त दिनेश प्रजापति पुत्र लाल बहादुर निवासी तालही थाना पुरंदरपुर जनपद महाराजगंज द्वारा बहला फुसलाकर लाया गया था और जंगल में सड़क के किनारे सनसनीखेज घटना को अंजाम देते हुए जान से मारने की नीयत से उसका गला चाकू से काटकर वहां से भाग गया था जिस संबंध में थाना स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 167/25 धारा 109 bns बनाम दिनेश प्रजापति पुत्र लाल बहादुर निवासी तालही थाना पुरंदरपुर जनपद महाराजगंज के विरुद्ध पंजीकृत करके महिला का उपचार कराते हुए अभियुक्त की तलाश जारी रखी गई थी अभियुक्त काफी शातिर किस्म का था जो मुंबई में स्थान बदल बदल कर छुप कर रहा था तथा अपने मोबाइल नंबरों को लगातार बदल रहा था। उसकी गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष बृजमनगंज के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था।

गठित टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष विधिक कार्यवाही करते हुए प्रस्तुत किया गया है।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!