उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने किया कार्यालय का निरीक्षण।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बुद्धवार को कार्यालय में साफ-सफाई की स्थिति, अभिलेखों के रख-रखाव, अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण कर
व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखा कक्षों, अभिलेख अनुभाग, नियंत्रण कक्ष तथा कार्यालय परिसर की समग्र व्यवस्था का बारीकी से सुरक्षा प्रबंध और तकनीकी उपकरणों की कार्यशीलता की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान पाया गया कि स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए अनावश्यक एवं
पुरानी फाइलों का नियमानुसार निस्तारण किया जा रहा है, जबकि महत्वपूर्ण अभिलेखों को सुव्यवस्थित ढंग से सुरक्षित रखा गया है। उन्होंने निर्देश दिया कि नई फाइलों को श्रेणीबद्ध एवं सुसज्जित रूप में संधारित किया जाए, ताकि कार्य निष्पादन में पारदर्शिता बनी रहे
अभिलेख प्रबंधन व स्वच्छता पर दिए सख्त निर्देश और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। साथ ही अभिलेख प्रबंधन प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया, जिससे किसी भी आवश्यक सूचना या दस्तावेज को शीघ्र उपलब्ध कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं अनुशासन बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!