उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार का निरीक्षण।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज ।

 

महराजगंज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने गुरुवार को जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओ का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सामान्य वैरक, महिला वैरक, कारागार चिकित्सालय, पाकशाला तथा संपूर्ण जेल परिसर का अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने बंदियों की समस्याएं सुनते हुए जेल अधीक्षक को संबंधित विभागों से समन्वय कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने जमानत, पेशी और गवाही से जुड़े मामलों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से आवश्यक विधिक सहायता उपलब्ध कराने पर बल दिया। जेल मैन्युअल के अनुसार बंदियों को मिलने वाली सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच कराने के निर्देश भी दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सीसीटीवी कंट्रोल रूम को सुदृढ़ रखने और संवेदनशील स्थानों की 24म7 निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया। हाई सिक्योरिटी बैरक का हैंडओवर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान जेल अधीक्षक वृज किशोर गौतम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!