फतेहपुर

ईंट लाने के विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडे व पत्थर चले; कई घायल

खखरेरू/ फतेहपुर थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव में शनिवार शाम ईंट भट्ठे से ईंट लाने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई और दोनों ओर से लाठी-डंडों तथा पत्थरों का प्रयोग किया गया, जिससे कई लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी कुलदीप सोनकर पुत्र मेवा लाल का पड़ोस में रहने वाले प्रदीप कुमार पुत्र शिवचरण रैदास एवं राजू रैदास पुत्र गिरधारी के साथ ईंट लाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर हमला कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही शिवपुरी चौकी इंचार्ज प्रशांत कुमार मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने थाने से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

मारपीट में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं। घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस ने उपनिरीक्षक की तहरीर पर शांति भंग और मारपीट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!