फतेहपुर

लखनऊ के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा रविवार से शुरू

फतेहपुर के धाता क्षेत्र से लखनऊ के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा रविवार से शुरू हो रही है। इससे यात्रियों के समय और धन दोनों की बचत होगी, क्योंकि अब तक लोगों को लखनऊ जाने के लिए बसें बदलनी पड़ती थीं या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता था।

यह बस कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के गांव हनुमानगंज से सुबह 5 बजे रवाना होकर करीब 6:30 बजे धाता पहुंचेगी और 10:45 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में बस लखनऊ से दोपहर 3 बजे चलेगी और शाम लगभग 7 बजे धाता होते हुए हनुमानगंज पहुंचेगी।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस सेवा से विद्यार्थियों, मरीजों, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। लंबे समय से की जा रही सीधी बस सेवा की मांग अब पूरी हो गई है। क्षेत्र में खुशी की लहर हैं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!