उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

कड़ी सुरक्षा होली पर घेरा-4 जोन-19 सेक्टर में बंटा महराजगंज, पीएसी व ड्रोन से होगी निगरानी।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए महराजगंज पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। जनपद को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित कर 01 से 04 मार्च तक विशेष सतर्कता लागू कर दी गई है। 02-03 मार्च को होलिका दहन तथा 04 मार्च को रंगोत्सव को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। सोमेंद्र मीना के निर्देश पर 10 निरीक्षक, 26 उपनिरीक्षक, 164 हेड कांस्टेबल, 27 महिला आरक्षी, 2 प्लाटून पीएसी और 6 फायर टेंडर लगाए गए हैं। सभी थानों में 137 क्लस्टर मोबाइल टीमें गठित कर निरंतर गश्त के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील

स्थलों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट व पुलिस पिकेट तैनात रहेंगे। नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में विशेष निगरानी की जा रही है। जुलूस मार्गों का पूर्व सर्वेक्षण कर ड्यूटी बॉक्स फॉर्मेशन में तैनाती होगी। बिना अनुमति डीजे, लाउडस्पीकर और दोपहिया पर तीन सवारी पर प्रतिबंध रहेगा। सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से निगरानी, बम निरोधक दस्ता व स्निफर डॉग से चेकिंग कराई जाएगी। अवैध शराब, जबरन चंदा वसूली और अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई होगी। कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा। पुलिस ने नागरिकों से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!