उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

होली को लेकर कोतवाली में शांति समिति की बैठक, सौहार्द ,भाई चारा बनाए रखने की सभी से अपील।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

होली पर्व के मद्देनजर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ एवं शांतिपूर्ण बनाए रखने के उद्देश्य से थाना कोतवाली परिसर में शांति समिति की गोष्ठी आयोजित की गई।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक व अपर जिलाधिकारी ने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, वर्तमान एवं पूर्व ग्राम प्रधानों तथा डीजे संचालकों के साथ विचार-विमर्श किया। अधिकारियों ने शासन
द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराते हुए त्योहार को आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक समरसता के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या असामाजिक गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। डीजे संचालकों को निर्धारित समय सीमा, ध्वनि स्तर और प्रशासनिक निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। ग्राम प्रतिनिधियों से भी अपने-अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!