अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पोक्सो एक्ट से वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गये न्यायालय।

नाबालिग से छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में हुई कार्रवाई।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज ।

महाराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने गंभीर धाराओं में दो वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अमहवा चौराहे से सटे रोहिन नदी के पास एक दुकान से घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुंरदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के पीड़िता की तहरीर पर पुंरदरपुर पुलिस ने अभियुक्त श्री राम पुत्र नंदू उम्र करीब 40 वर्ष व राम शब्द पुत्र रामवृक्ष उम्र करीब 50 वर्ष पर गाली गलौज घर जलाने व जान से मारने की धमकी देने के साथ ही पीड़िता की नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ से संबंधित मामले में मुकदमा दर्ज था। अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस ने विधि कार्रवाई करते हुए दोनों को माननीय न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनोज कुमार राय ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफतार कर विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!