फरेंदा उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी ने होली, रमजान के तहत बृजमनगंज में किया पैदल गश्त।
होली-रमजान के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।
बृजमनगंज में सोमवार रात लगभग 8 बजे उप जिलाधिकारी फरेंदा शैलेंद्र गौतम और क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भ्रमण किया। यह भ्रमण होली और रमजान के त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से किया गया।अधिकारियों ने थाना परिसर से निकलकर पूर्व सहारा बैंक रोड, मस्जिद रोड, सहजनवा बाबू रोड, रेलवे स्टेशन चौक एवं रोड, कोल्हुई तिराहा, मेन रोड, डाकघर रोड, कालेज रोड और धानी रोड सहित विभिन्न स्थानों का बारीकी से जायजा लिया।
इस दौरान उप जिलाधिकारी शैलेंद्र गौतम ने स्थानीय लोगों से त्योहारों को शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।वहीं क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर क्षेत्र भ्रमण के दौरान थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, उप निरीक्षक निरंजन राय, प्रिया वर्मा, अर्चना यादव, अरविंद खरवार समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।



