पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक के साथ हर्षोल्लास से मनाई गई होली।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महराजगंज होली के पावन पर्व पर पुलिस लाइन महराजगंज में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपसी भाईचारे व उत्साह के साथ(सीओ) तथा पुलिस के अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को रंगोत्सव मनाया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी अबीर-गुलाल लगाकर फूलों की होली खेली और पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूरे पुलिस लाइन परिसर में हंसी खुशी और सौहार्द का वातावरण देखने
को मिला। पुलिसकर्मी रंगों के साथ एक-दूसरे को बधाई देते हुए उत्साहपूर्वक त्योहार का आनंद लेते नजर आए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक पर्व है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ मिलजुल कर खुशियां बांटने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से अपील की कि होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा समाज में प्रेम और सद्भाव का संदेश फैलाएं। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।



