उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज
बृजमनगंज पुलिस ने मां की तहरीर पर पंकज सैनी के विरुद्ध मुकदमा किया पंजीकृत।
धानी बाजार में किशोर की मौत का मामला।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।
बृजमनगंज पुलिस ने धानी बाजार में किशोर की मौत मामले में मामला पंजीकृत कर लिया है। शनिवार को इंदु पैलेस धानी बाजार थाना बृजमनगंज जनपद महाराजगंज पर बिजली का काम करते हुए दो मजदूरों को बिजली का करंट लग गया था जिससे दिव्यांशु पुत्र गणेश निवासी ग्राम खड़खड़िया टोला अमहवा थाना कैंपियरगंज जनपद गोरखपुर उम्र 15 वर्ष की मौके पर मृत्यु हो गई और राजन यादव पुत्र भजन यादव निवासी उम्र 18 वर्ष जो दिव्यांशु के गांव का रहने वाला था वह घायल हो गया जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी में चल रहा है उक्त दोनों लोग पंकज सैनी निवासी धानी थाना बृजमनगंज जनपद महाराजगंज के यहां बिजली डेकोरेशन का काम करने गए थे। उन्हें सैनी ने बुलाया था।
थानाध्यक्ष ने घटना के संदर्भ में बताया कि मृतक दिव्यांशु यादव की मां सुमित्रा देवी पत्नी गणेश निवासी अमहवा थाना कैंपियरगंज जनपद गोरखपुर द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि मेरे लड़के को पंकज सैनी पुत्र राधेश्याम सैनी निवासी धानी बाजार थाना बृजमनगंज जनपद महाराजगंज लेकर गया था जहां जबरदस्ती टेंट लगवाते समय बिजली के तार में टेंट का पाइप उठाते समय चिपक जाने से मृत्यु हो गई है इस संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 58 / 26 धारा 105 बी एन यस पंकज सैनी के विरुद्ध पंजीकृत किया गया है।



