श्रीमद्भागवत कथा का भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ।

स्वाभिमान जागरण बृजमनगंज संवाददाता महाराजगंज।
आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड 9 में आज से नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन सभासद मनोज जायसवाल के गृह निवास पर किया जा रहा है।
कथा के प्रथम दिन नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली इस यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। सिर पर कलश धारण किए महिलाएं मंगल गीत गाती हुई चल रही थीं, जिससे पूरा नगर भक्तिमय हो गया। यह यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरी,कलश यात्रा और कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही। मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे आयोजक मनोज जायसवाल ने बताया कि माता श्रीमती गायत्री देवी पत्नी अशोक कुमार जायसवाल इस भागवत कथा के श्रोतागण है अगले नौ दिनों तक विद्वान कथावाचक आचार्य विजय शंकर उपाध्याय द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया जाएगा। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल, सभासद झिनक विश्वकर्मा, जय प्रकाश गौड़, झिनक चौधरी,जितेंद्र कुमार राजू जायसवाल, चंदू सिंह, मुन्नू दुबे, अमित जायसवाल, शुभम विशाल रजत अमन अंकित विवेक अर्पित सहित अनेक लोग मौजूद रहे।



