उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 में नाली निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 7 में लंबे समय से नाली की सुविधा न होने के कारण स्थानीय लोग काफी समस्या झेल रहे थे। इस समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। सोमवार को श्रीराम वर्मा के घर से पप्पू गुप्ता के घर तक नाला निर्माण कार्य का भव्य शुभारंभ भूमि पूजन के साथ किया गया। नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल द्वारा प्रशासनिक अधिकारी सुरभि मिश्रा की देख रेख में भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस क्षेत्र में पानी की निकासी की उचित सुविधा न होने से स्थानीय नागरिक लंबे समय से परेशान थे। नगर अध्यक्ष ने संबंधित ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए।इस अवसर पर झिनक विश्वकर्मा, धर्मेंद्र चौरसिया, झिनक चौधरी, मुकेश यादव, हरिश्चंद्र यादव, दीपक कुमार, सागर कनौजिया, संतोष जायसवाल, मोदी, डॉ चंद्रशेखर गुप्ता सहित समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। नाला निर्माण शुरू होने से स्थानीय लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!