देवरिया

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा पर निकाली गई रैली

स्वाभिमान  जागरण संवाददाता

बरहज, देवरिया। स्थानीय बाबा राघव दास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज में आज सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत छात्राओ ने रैली निकाली जो महाविद्यालय परिसर से निकलकर आश्रम होते हुए निकली!छात्रों ने “सड़क सुरक्षा,जीवन रक्षा “और “हेल्मेट लगाओ,जान बचाओ “के अलावा “यातायात नियम की जानकारी,वाहन चालक के लिए लाभकारी “जैसे स्लोगन और नारा लगाते रहे!रैली को प्राचार्य प्रोफेसर शंभू नाथ तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और छात्र/छात्राओं को यातायात नियम के पालन के लिए निर्देशित भी किया!रैली का नेतृत्व राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ विनीत कुमार पांडेय ने किया!रैली में डॉ सूरज प्रकाश गुप्त,डॉ अमरेश त्रिपाठी,डॉ अरविंद कुमार पांडेय,डॉ गायत्री मिश्र, डॉ राकेश कुमार सिंह,डॉ सज्जन कुमार गुप्त के अलावा अधिक संख्या में छात्र/छात्रा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!