उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

उपनिरीक्षक परीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज,  आगामी उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित किए जाने हेतु पुलिस अधीक्षक ने जवाहरलाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय और महराजगंज इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा

से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने गुरुवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस

केंद्रों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा कक्ष, प्रवेश द्वार, बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्थाऔर फायर सेफ्टी उपकरणों की स्थिति की जांच की। साथ ही अभ्यर्थियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से कहा कि परीक्षा से जुड़े सभी इंतजाम समय रहते पूरी तरह दुरुस्त कर लिए जाएं और किसी भी प्रकार की अनियमितता या संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ सहित जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित परीक्षा केंद्रों के प्रभारी भी मौजूद रहे। एसपी ने कहा कि यह परीक्षा युवाओं के भविष्य से जुड़ी है, इसलिए इसे पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!