LIVE TVधर्मब्रेकिंग न्यूज़

लार क्षेत्र में अता हुई अलविदा की नमाज

स्वाभिमान जागरण देवरिया

लार, मेहरौना, व आसपास के गांवों में पढ़ी गई अलविदा की नमाज़

मेहरौना मस्जिद के पास थानाध्यक्ष अपने दल बल के साथ रहे उपस्थित

तिवारी टोला के समीप मस्जिद में हुई नमाज

लार के आसपास के गांवों में 23वें रमज़ान को अलविदा जुमा की नमाज़ अकीदत के साथ अदा की गई। लार मेहरौना, पटना, रतनपुरा, रामनगर, मटियारा जगदीश के अलावा आसपास के गांवों के मस्जिदों में अलविदा की नमाज़ अदा की गई। इस मौके पर मेहरौना मस्जिद के पास एसओ लार व चौकी इंचार्ज मेहरौना के साथ पुलिस के जवान तैनात रहे।
नमाज के बाद मस्जिदों में मुल्क़ में अमन व शांति की दुआ मांगी गई।
ज्ञात हो कि इस्लाम धर्म के मान्यता के अनुसार रमज़ान बड़ा ही पवित्र व बरकत वाला महीना माना जाता है। रमज़ान माह के आखिरी जुमे को अलविदा की नमाज अदा की जाती है। चूंकि इस्लाम मे सभी पर्व चांद देखने के बाद मनाए जाते हैं। लेकिन इस बार अलविदा की नमाज़ में थोड़ा संदेह था। तमाम कयासों के बावजूद आखिरकार 23वें रमज़ान को अलविदा की नमाज़ अदा की गई। कुछ मस्जिदों में इमामों द्वारा कहा गया कि अगर आने वाले गुरुवार को चांद दिख जाएगा तो शुक्रवार को ईद की नमाज़ पढ़ी जाएगी, लेकिन अगर गुरुवार को चांद नहीं दिखा तो आने वाले शुक्रवार को फिर अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। और चांद देखकर शनिवार को ईद की नमाज़ पढ़ी जाएगी।

खीरी मुहल्ला मस्जिद में पढ़ी गयी नमाज

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!