
स्वाभिमान जागरण देवरिया। मईल थाना क्षेत्र के चकरा गोसाई गाँव की राधिका देवी पत्नी राम आशीष ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत किया कि गत 11 फरवरी की शाम को शैलेश यादव पुत्र हरेराम यादव हमारे पुत्र को यह कह कर ले गया कि चलिये चेरो चौराहा चला जाय, वहाँ चाय पानी किया जायेगा। परन्तु वहाँ नहीं ले जाकर बगहां मईल थाना के आगे लेकर चला गया। हमारे पुत्र के विरोध करने के बाद भी नहीं बताया कि उसे कहाँ ले जा रहा है। जब बगहाँ किसी बगीचा में ले गया और मेरे पुत्र के विरोध करने पर कि कहाँ ले जा रहे हो तो बताया कि दोस्तो ने बुलाया है, मेरा पुत्र जब कुछ करीब पहुँचा तो काफी अंधेरा हो गया था, परन्तु प्रयास करने पर पता चला कि कुछ घटना अनहोनी होना है, क्योकि सबके हाथ में कुछ हथियार था। हमारे पुत्र ने भागने का प्रयाय किया तो रास्ता नहीं दिखाई दे रहा था तो मेरा पुत्र किसी खेत मे भागने लगा, उसी बीच शैलेश व उसके साथियो ने जानलेवा हमला किया। पीछे से राड सरिया से मारे तो मेरा पुत्र बाप बाप चिल्लाकर जमीन पर गिर गया तथा बेहोश हो गया। उसने बेहोशी की हालत में कुछ नहीं समझ पाया कि क्या हो रहा है। उसके बाद शैलेश यादव व उसके साथियों ने मेरे पुत्र को घसीट कर रोड पर ले गये, जैसा कि होश आने पर पता चल कि मेरा पुत्र रोड पर है। होश आने पर मेरे पुत्र को पुकार कर कहे कि रोड पर एक्सीडेन्ड हो गया है तथा एम्बुलेंस बुलाया गया है। एम्बुलेन्स आया और सलेमपुर प्राथमिक सेवा केन्द्र पहुँचाया। हम और हमारे पति मौजूद थे। उसके बाद डाक्टरो ने रेफर कर दिया और हम सदर अस्पताल देवरिया अपने पुत्र को लेकर गये, वहाँ के डाक्टरो ने मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया तो हम लोग नाजुक हालात को देखकर प्राइवेट अस्पताल गोरखपुर मे हरि हास्पीटल जो बक्सीपुर में है, इलाज होने लगा, उसके बाद दिनांक 22.02.2026 को मेरे पुत्र को होश आया और कुछ इशारा करने लगा। लगातार इलाज के बाद डाक्टरो ने दिनांक 27.02.2026 को इलाज बाद छुट्टी हुई तथा लगातार दवा इलाज चल रहा है। दिनांक 26.02.2026 को हमारे पुत्र पूरी घटना को बताया तो हम लोग आवाक हो गये कि हम लोग तो यह जाने कि एक्सीडेंट हुआ है ।
मईल पुलिस ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर सुसंगत धाराओं में नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।


